Categories: देश

दर्दनाक हादसा- सड़क दुर्घटना में एम्स के तीन डॉक्टरों की मौत, 4 घायल

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्स्प्रेस-वे पर एक इनोवा कार कंटेनर में घुस गई। हादसे में एम्स के तीन डॉक्टरों की मौत हो गई है। वहीं 4 डॉक्टर घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब ढाई बजे एक्स्प्रेस-वे पर सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास दिल्ली से आगरा की ओर जा रही एक इनोवा कार आगे चल रहे कंटेनर में घुस गई। इनोवा में बैठे सभी लोग गाड़ी में फंस गए। हादसे में तीन डॉक्टरों की मौत हो गई, वहीं 4 डॉक्टर गम्भीर रूप से घायल हो गए। तीनों मृतक और चारों घायल दिल्ली स्थित एम्स के डॉक्टर बताए जा रहे हैं। वह एम्स के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में कार्यरत थे। इन सभी ने कुछ समय पहले ही मेडिकल की पढ़ाई पूरी की थी।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ मांट विजय कुमार मिश्र ने सुरीर पुलिस और एक्सप्रेस कर्मियों की मदद से जैसे-तैसे गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक डॉ. यशप्रीत काठपाल, डॉ. हर्षद और डॉ. हेमबाला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तुरंत घायलों को पास के नयति अस्पताल में भर्ती कराया।

गम्भीर रूप से घायल वहीं घायल डॉक्टरों में डॉ. कैथरीन, डॉ. अभिनव, डॉ. जितेंद्र और डॉ. महेश शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एम्स रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के प्रेजिडेंट हर्षित के अनुसार, घायलों को लेकर एम्बुलेंस मथुरा से दिल्ली ट्रॉमा सेंटर के लिए रवाना हो चुकी है। जबकि 3 मृतकों की डेड बॉडी मथुरा मोर्चरी में रखी हुई हैं। मृतकों का कोई परिजन या परिचित अभी मथुरा नहीं पहुंचा है, इसलिए पोस्टमार्टम शुरू नहीं हो सका है।

मथुरा हॉस्पिटल के मोर्चरी डिपार्टमेंट का कहना है कि जैसे ही कोई यहां पहुंचता है पंचनामा करके बॉडी को दिल्ली भेज दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, 7 डॉक्टर दिल्ली से एक इनोवा गाड़ी से आगरा जा रहे थे। गाड़ी डॉ. हर्षद चला रहे थे। आज उनका जन्मदिन था, इसी सिलसिले में सभी एक ही गाड़ी से आगरा जाने के लिए निकले थे। मथुरा 88 नम्बर माइल स्टोन के पास इनकी इनोवा गाड़ी एक्सप्रेस वे पर पीछे से केंटर से टकरा गई और जबर्दस्त हादसा हो गया।

मृतकों के नाम

1-डॉ. हर्षद वानखेड़े (35) पुत्र भास्कर वानखेड़े, दयागांव, बालापुर, अकोला, महाराष्ट्र
2-डॉ. हेमबाला (25) पुत्री इंद्रपाल तनेजा, जमुनानगर हरियाणा
3-डॉ. यशप्रीत (26) पुत्र तेजेन्द्र सिंह, फिरोजपुर, पंजाब

घायल डॉक्टरों के नाम

1-डॉ. कैथरीन (27), त्रिपुरा। सिर में चोट, गम्भीर
2-डॉ. महेश (29) पुत्र उदय कुमार, मोतिहारी, बिहार
3-डॉ. अभिनव (25) पुत्र दिलीप कुमार सिंह, भागलपुर, बिहार
4-डॉ. जितेंद्र मौर्य (28) पुत्र आलम प्रसाद, ग्राम हमीरपुर, दतिया, मध्य प्रदेश

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago