Categories: Uncategorized

अगर ट्रेन में करते है सफ़र टो हो जाइये साव’धान, इस नए तरीके से हो रही लू’ट पा’ट …

ट्रेनों में चोरी और लूट होने की खबरें तो आपने बहुत सी सुनी होंगी लेकिन इस बार लुटेरों ने चोरी का नया तरीका निकाला है । दोस्तों आप सभी यह खबर अक्सर सुनते या पढ़ते होंगे कि फला ट्रेन में लूट हो गई ,इतने रुपए की चोरी हो गई ,लुटेरों ने किसी को नींद की दवा खिला दी, तो किसी के साथ दोस्ती कर के उसके भरोसे का फायदा उठा लिया ।लेकिन इस बार तो हद हो गई ,लुटेरों ने लूट का एक ऐसा तरीका निकाला जिससे कि सभी पैसेंजरो का ध्यान अपने सामान से हट गया। और ये लुटेरे सामान लेकर फरार हो गए ।

दोस्तों आजकल ट्रेनों में लूट नए तरीके से हो रही है ।लुटेरे ट्रेन में चढ़ जाते हैं और किसी और की सीट को अपनी बताकर बहस और झगड़ा करना शुरू कर देते हैं। जब सभी पैसेंजर्स का ध्यान बहस पर होता है उस समय उन लुटेरों का साथी लोगो का सामान और पैसों को लूट लेता हैं और जब तक लोगों को इस बात का पता चलता है तब तक वे सामान लेकर फरार हो चुके होते हैं ।लूट की एक ऐसी ही घटना सामने आई है सद्भावना एक्सप्रेस में ।

दोस्तों अमेठी के रहने वाले वीर विक्रम और उनकी बहन स्नेह लता निहालगढ़ जा रहे थे जिसके लिए उन्होंने सद्भावना एक्सप्रेस मैं रिजर्वेशन करवाया । जिस समय दोनों भाई-बहन सद्भावना एक्सप्रेस में चढ़कर अपना सामान एडजस्ट कर रहे थे उसी समय 3 युवक आए और उन्होंने यह कहा कि यह सीट उनकी है। यह बात सुनकर वीर विक्रम और उनकी बहन उन युवकों से बहस करने लगे और अपना टिकट दिखाने लगे धीरे-धीरे उन तीन युवकों ने बहस को झगड़े की शक्ल दे दी ।जिस समय सभी पैसेंजर इस बहस को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे उसी समय उन तीन युवकों में से एक युवक सीट के नीचे रखा हुआ एक बैग लेकर फरार हो गया जिसमें पैसे और जेवर रखे थे ।

जिस समय बहस खत्म हुई और लोगों का ध्यान अपने सामान पर गया तब तक ट्रेन चल चुकी थी और तब लोगों को पता चला कि यह सब कुछ लूट के लिए हुआ था । वीर विक्रम और उनकी बहन स्नेह लता ने यह सारी बातें टीटी को बताई और बाद में उन्होंने रिपोर्ट भी लिखवाई । वीर विक्रम और स्नेह लता के उस बैग में सोने की चेन ,डायमंड की रिंग, सोने की बाली, 2 जोड़ी पायल ,₹4000 रूपए और कुछ जरूरी कागजात थे ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago