Categories: देश

फेसबुक ने मानी गलती, कहा- ये लोगों के साथ बड़ा विश्वासघात था

फेसबुक विवाद पर पहली बार कंपनी के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने चुप्पी तोड़ी है. मार्क ने माना कि उनकी कंपनी ने 5 करोड़ यूजर्स के डेटा को ठीक से न संभालने की गलती की. हांलाकि उन्होंने अपने यूजर्स से वादा किया है कि आगे डेटा लीक को रोकने के लिए फेसबुक की तरफ से कड़े क़दम उठाए जाएंगे.

ज़करबर्ग ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हमने गलतियां की हैं, भविष्य में इसे रोकने के लिए हम कड़े कदम उठाएंगे.”

हांलाकि ज़करबर्ग ने गलतियों के बारे में विस्तार से कुछ भी नहीं बताया. लेकिन उन्होंने कहा कि वो अपने प्लेटफॉर्म पर ऐप्स की जांच करने की योजना बना रहे हैं, डेवलपर को डेटा तक पहुंच बनाने के लिए नहीं दिया जाएगा. साथ ही यूजर्स को ऐसे टूल्स दिए जाएंगे, जिससे उन्हें अपने फेसबुक डेटा को आसानी से डिसेबल करने में मदद मिलेगी.

फेसबुक पोस्ट के बाद ज़करबर्ग ने बाद में सीएनएन को एक इंटरव्यू भी दिया जहां उन्होंने कहा, “ये लोगों के साथ एक बड़ा विश्वासघात था. मुझे सच में खेद है कि ऐसा हुआ. लोगों की जानकारी की रक्षा करने की हमारी मूल जिम्मेदारी है.”

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago