Categories: बलिया

बलिया मेंबेखौफ बदमाशों ने युवक को पीटने के बाद चाकू भी मारा, जांच में जुटी पुलिस

बलिया की रेवती नगर पंचायत में दबंगों का आतंक देखने को मिला जहां दबंगों ने घर में घुसकर न सिर्फ़ एक युवक की पिटाई की, बल्कि चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर भी दिया। इतना ही नहीं बेटे की बचाव में आये माता- पिता के साथ भी मारपीट किया। वहीं घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि नगर पंचायत रेवती वार्ड नंबर 10 स्थित बुढ़वा शिव मंदिर के पास किसी बात को लेकर करीब एक दर्जन से अधिक युवक रेवती वार्ड नंबर 7 निवासी शिब्बू चौबे पुत्र हरिकेश्वर उर्फ रिंकू चौबे को लाठी डंडे से मारने लगे। इस बीच युवक अपने घर की तरफ भागकर घर में घुस गया।

लेकिन दबंग युवक पीछा करते हुए उसके घर में घुस गए और लाठी डंडे से पीटते हुए चाकू से हमला कर दिया। बचाने आए माता-पिता से भी ने मारपीट की। वहीं मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों और ग्रामीणों ने सीएचसी रेवती पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मामले में शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago