Categories: बलिया

बलिया जिला अस्पताल के बाद अब रसड़ा CHC में भी सीजेरियन डिलेवरी की व्यवस्था

बलिया में जिला अस्पताल के बाद अब रसड़ा सीएचसी में भी सीजेरियन (ऑपरेशन) से डिलेवरी की शुरुआत हो गई है। जहां आज पहली सिजेरियन डिलीवरी कराई गई। सर्जन और बेहोशी के डॉक्टर की तैनाती भी हो गई है। इस मौके पर बलिया की जिलाधिकारी ने कहा कि  स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी को हम प्रतिबद्ध हैं। वहीं सीजेरियन डिलेवरी की व्यवस्था शुरू होने से अब लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्हें किसी निजी अस्पताल में जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

रसड़ा के अमहरपट्टी उत्तर गांव के दिलीप कुमार ने अपनी पत्नी नीलम को प्रसव पीड़ा होने पर सुबह 3 बजे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां सामान्य डिलेवरी की कोशिश की गई लेकिन नहीं हो सकी। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें सीजेरियन प्रसव की सलाह दी। इसके बाद ऑपरेशन कक्ष में पूरी व्यवस्था करके स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष जायसवाल, बेहोशी (निश्चेतक) चिकित्सक डॉ. विनोद कुशवाहा ने ओटीए शिवजी गुप्ता के साथ नीलम का सीजेरियन के जरिए डिलीवरी कराई। नीलम ने बेटी को जन्म दिया, जिसका वजन 3.700 किलो था। ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य हैं। उन्हें वार्ड में भर्ती कराया गया है।

सीएचसी के अधीक्षक डॉ. बीपी यादव ने बताया कि ऐसी पहल शासन के निर्देश पर हुई है। इसके लिए यहां के सीएचसी पर स्त्री रोग विशेषज्ञ और बेहोशी के चिकित्सक के साथ ही ओटीए की तैनाती कुछ दिनों पहले की गई है। अब सीजेरियन प्रसव के लिए प्रसुताओं को कहीं अन्यत्र निजी अस्पतालों में या हायर सेंटर जाना नहीं पड़ेगा। रसड़ा के इतिहास में सरकारी अस्पताल में पहली बार सीजेरियन के जरिए पैदाइश हुई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago