Categories: बलिया

बलिया में बाढ़ से ख़ौफ!, तटवर्ती गांवों का सम्पर्क टूटा, स्कूल-कॉलेज में घुसा पानी

बलिया में गंगा नदी का बढ़ता जलस्तर आने वाली तबाही के मंजर का ख़ौफ़ जगा रहा है। गंगा नदी के जलस्तर में प्रति घंटे एक सेमी का बढ़ाव जारी है। गायघाट गेज पर नदी के बढ़ाव और अधिकतम रिकार्ड लेबल 60.390 के बीच सिर्फ 76 सेमी का अन्तर रह गया है। जो कि तटीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा रहा है।

बाढ़ प्रभावित गांवों में तबाही की स्थिति दिख रही है। NH-31 के दक्षिण स्थित गांवों के सम्पर्क मार्ग जलमग्न हो गये है। इससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। प्रशासन द्वारा नावों की व्यवस्था दूबे छपरा को छोड़ अन्य स्थानों पर नहीं हो सका है। लोग अपने दैनिक जीवन के सामानों और मवेशियों के साथ सड़क पर आ गये है। जो NH-31 के किनारे प्लास्टिक का तिरपाल लगाकर अपनी घर गृहस्थी चला रहे है। बैरिया की ग्राम पंचायत गोपालपुर और नौरंगा की स्थिति और भयावह होती जा रही है। नौरंगा के लोगों का कहना है कि अब तक प्रशासन ने उनकी सुधि नहीं ली। न ही कोई सुरक्षा सुविधा मुहैया करायी गयी है।

बता दें कि जल आयोग गायघाट गेज पर सोमवार की सुबह 8 बजे नदी का जलस्तर 59.610 मीटर रिकार्ड किया गया। अगर इसी तरह से जलस्तर लगातार बढ़ता रहा तो तबाही होना सुनिश्चित है। लोगों में एक खौफ सा बना हुआ है। चांदपुर और मांझी में भी घाघरा बढ़ाव पर है। वहीं पिपराघाट पर टोंस नदी भी बढ़ाव पर है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago