बलिया को मिली बड़ी सौगात, सस्ती दवाओं के लिए नया जनऔषधि केंद्र शुरू

बलिया, 17 सितम्बर 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आज बलिया जिला चिकित्सालय परिसर में “प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना” के अंतर्गत एक नए जनऔषधि केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य है – आमजन को गुणवत्तायुक्त जेनेरिक दवाएं बेहद सस्ती दरों पर उपलब्ध कराना, जिससे चिकित्सा खर्चों में बड़ी राहत मिल सके।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री नीरज शेखर रहे। उनके साथ बलिया के प्रभारी मंत्री श्री दयाशंकर दयालु और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संजय मिश्रा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में श्री नीरज शेखर ने बताया कि प्रधानमंत्री जनऔषधि योजना के अंतर्गत संचालित इस केंद्र पर दवाएं एम.आर.पी. से 50% से 90% तक सस्ती उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि यह केंद्र G.S.T. रिटर्न स्वीकृति के उपरांत प्रारंभ हुआ है और इसका संचालन “रिलीवर हेल्थ केयर ” द्वारा किया जाएगा।

श्री शेखर ने आगे बताया कि देशभर में इस समय 19000 से अधिक जनऔषधि केंद्र सक्रिय हैं और सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2025 के अंत तक यह संख्या 25,000 तक पहुँचे। जनपद बलिया में वर्तमान में 55 केंद्र कार्यरत हैं।

यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्वस्थ भारत – सशक्त भारत” के विज़न की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसका उद्देश्य है — हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago