बलिया डेस्क : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमण संबंधी स्थिति का जायजा लेने के इन दिनों लगातार विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। उनके बलिया दौरे का रविवार की शाम तक आधिकारिक रूप से कोई कार्यक्रम तो नहीं आया लेकिन उनके आने की भनक मात्र से जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।
शहर से सटे पांच गांवों में खास तैयारी के साथ ही जिला अस्पताल व कोविड सेंटर भी चौकन्ना हो गया है। अस्पताल में टूटी दीवारों की मरम्मत व रंगाई-पुताई के साथ ही अन्य तैयारियों को दुरुस्त करने में महकमा रविवार को जुटा हुआ था। एक दिन पहले एसपी विपिन ताडा ने भी खुद कोविड कमांड सेंटर आदि का निरीक्षण कर जायजा लिया था।
इस बीच, अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री किसी गांव में निरीक्षण के लिए भी जा सकते हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन शहर से सटे पांच गांवों में विशेष तैयारी कर रहा है। विभागीय सूत्रों की मानें तो शहर से सटे सागरपाली, सहरसपाली, मिड्ढा, ब्रह्माईन व हैबतपुर गांव में खास तैयारी हो रही है। जिलाधिकारी के इन गांवों में खुद जाकर तैयारियों का जायजा लेने की भी सूचना है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…