बलिया- मुख्यमंत्री के आने की भनक से अलर्ट मोड में प्रशासन !

बलिया  डेस्क :  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमण संबंधी स्थिति का जायजा लेने के इन दिनों लगातार विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। उनके बलिया दौरे का रविवार की शाम तक आधिकारिक रूप से कोई कार्यक्रम तो नहीं आया लेकिन उनके आने की भनक मात्र से जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।

शहर से सटे पांच गांवों में खास तैयारी के साथ ही जिला अस्पताल व कोविड सेंटर भी चौकन्ना हो गया है। अस्पताल में टूटी दीवारों की मरम्मत व रंगाई-पुताई के साथ ही अन्य तैयारियों को दुरुस्त करने में महकमा रविवार को जुटा हुआ था। एक दिन पहले एसपी विपिन ताडा ने भी खुद कोविड कमांड सेंटर आदि का निरीक्षण कर जायजा लिया था।

इस बीच, अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री किसी गांव में निरीक्षण के लिए भी जा सकते हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन शहर से सटे पांच गांवों में विशेष तैयारी कर रहा है। विभागीय सूत्रों की मानें तो शहर से सटे सागरपाली, सहरसपाली, मिड्ढा, ब्रह्माईन व हैबतपुर गांव में खास तैयारी हो रही है। जिलाधिकारी के इन गांवों में खुद जाकर तैयारियों का जायजा लेने की भी सूचना है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago