Categories: बलिया

बलिया में एक्टिव मोड में अधिकार सेना, पीड़ित पत्रकारों से मिले अमिताभ ठाकुर

बलिया में चुनाव लड़ने का ऐलान करने के बाद से अधिकार सेना एक्टिव नजर आ रही है। जहां बलिया पहुंचे अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर ने क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही पेपर लीक मामले में पुलिसिया उत्पीड़न के शिकार अजीत ओझा से उनके पैतृक आवास गायघाट पर मिल कर संवेदना व्यक्त की। कहा कि आप लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने वाले लोगों पर अधिकार सेना की निगाह पड़ चुकी है। उन्हें सज़ा जरूर मिलेगी।

इसके अलावा उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बलिया में सबसे बड़ी समस्या खराब सड़क, नाली के निकासी और जर्जर बिजली के तारों की है। इससे शहर की 75 प्रतिशत जनता प्रभावित हो रही है। यहां के जनप्रतिनीधि किस मिट्टी के बने है कि जनता के पैसे पर ऐश कर रहे है, परंतु जनता की समस्याओं से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। अधिकार सेना का निर्माण ही इसलिए किया गया है कि जनता के अधिकारों की रक्षा हमारी सेना करेगी, चाहे इसके लिए मुझे कोई भी कीमत क्यूं न चुकानी पड़े।

इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों को रामदहिन पुरम की खस्ताहाल सड़क़ बिजली और नाली से रूबरू भी कराया। भारी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago