Categories: बलिया

बलिया: पांच अभियुक्तों पर जिला बदर की कार्रवाई, एक का कारण बताओ नोटिस वापस

बलिया जिले में इन दिनों खूब जिला बदर की कार्रवाई हो रही है। सोमवार को बलिया के अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने पांच अभियुक्तों पर जिला बदर की कार्रवाई की है। तो वहीं एक अभियुक्त को कारण बताओ नोटिस वापस लिया गया है। अपर जिलाधिकारी ने कपूरी नारायणपुर के धनु यादव, सागरपाली निवासी सुमित कुमार सिंह, भरतपुरा के अखिलेश दूबे, डुमरी निवासी सजनू सिंह और कुड़ही निवासी शांतनु चौहान पर यह कार्रवाई की है।

पांचों अभियुक्तों को अगले छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। अपर जिलाधिकारी ने सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती निवासी ब्रजेश नारायण तिवारी को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस को वापस लेने का निर्णय किया है।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन संदिग्ध लोगों के खिलाफ सख्त रवैया अपना रहा है। लगातार जिला प्रशासन की ओर से अभियुक्तों को जिला बदर किया जा रहा है। गत रविवार को भी जिलाधिकारी के आदेश से दो अभियुक्तों पर जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की यह मुस्तैदी देखने को मिल रही है।

Akash Kumar

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago