Categories: बलिया

ददरी मेला में छटा बिखेरने आएंगी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, ये हैं कार्यक्रमों की लिस्ट

बलिया में कार्तिक पूर्णिमा स्नान और ददरी मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले को लेकर नगर पालिका परिषद बलिया के अधिशासी अधिकारी ने प्रमुख कार्यक्रमों की सूची जारी कर दी है। 14 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या, ददरी मेला थीम सॉंग लॉन्च किया। इस मेले में अपनी पर्फोर्मेंस देने के लिए अभिनेत्री अक्षरा सिंह आने वाली हैं।

14 नवंबर को शाम 7 बजे से आयोजित कार्यक्रम में प्रणव सिंह कान्हा, विमल बावरा, अंजली उर्वशी की प्रस्तुति एवं कलाकार डांस स्टूडियो द्वारा नृत्य की प्रस्तुति होगी। 18 नवम्बर चेतक प्रतियोगिता, जबकि 20 नवम्बर को कवि सम्मेलन होगा। कवि सम्मेलन में अरूण जैमिनी, स्वयं श्रीवास्तव, गजेन्द्र प्रियांशु, गौरी मिश्रा, सर्वेश अस्थाना व विकास बौखल मंच को सुशोभित करेंगे। 21 नवम्बर को दंगल प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण होगा।

24 नवम्बर को भोजपुरी नाइट्स कार्यक्रम है, जिसमें अभिनेत्री अक्षरा सिंह की प्रस्तुति होगी। 26 से 29 नवम्बर तक बॉलीबाल, कबड्डी, फुटबाल, हॉकी की खेल कूद प्रतियोगिताएं होगी। वहीं, एक दिसम्बर को कव्वाली है, जिसमें अल्ताफ राजा प्रस्तुति देंगे। 8 दिसम्बर को बॉलीवुड नाइट है, जिसमें प्ले बैक सिंगर आकांक्षा शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago