Categories: बलिया

मनरेगाकर्मी से छेड़छाड़ करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर पर कार्यवाही, नौकरी से हटाया

बलियाः महिला मनरेगा कर्मी से छेड़छाड़ करने वाले बैरिया के कंप्यूटर ऑपरेटर को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। जांच में दोषी पाए जाने के बाद सीडीओ के निर्देश पर बैरिया बीडीओ ने कार्यवाही करते हुए ब्लॉक पर अस्थाई तौर पर रखे कंप्यूटर ऑपरेटर को ब्लॉक से हटा दिया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि सात अक्टूबर को जिले के एक ब्लॉक पर तैनात महिला मनरेगा कर्मी ने सीडीओ को शिकायती पत्र देकर बताया कि चलती बस में उसके साथ छेड़छाड़ की है। महिला ने बताया कि वह लखनऊ में चार अक्तूबर को आयोजित मनरेगा सम्मेलन में निर्धारित बस से गई थी और उसी बस वापस आ रही थी।

लौटते समय वह स्लीपर सीट पर सोई थी। तभी अचानक रात में बैरिया ब्लॉक में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर ने सीट पर आकर छेड़खानी शुरु की। शोर मचाने पर वह भाग गया। सीडीओ ने मामले की जांच जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र से कराई। डीडीओ ने बस से जाने वाले कई कर्मियों का बयान लिया जिसमें सभी ने घटना की पुष्टि की। इसके बाद डीडीओ ने छेड़खानी के मामले में बैरिया ब्लॉक में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर को दोषी मानते हुए सीडीओ को रिपोर्ट सौंप दी। इसके बाद सीडीओ प्रवीण वर्मा ने आरोपी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई के लिए बैरिया के बीडीओ को निर्देश दिया। निर्देश पर बीडीओ ने ब्लॉक पर अस्थाई तौर पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर प्रमोद यादव को हटा दिया।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago