Categories: बलिया

अवैध शराब ठिकानों पर कार्यवाही, उभांव पुलिस ने ईंट-भट्ठों पर मारे छापे, मचा हड़कंप

बिल्थरारोड। बिहार में शराब बंदी के बाद भी जहरीली शराब से 33 लोगों की मौत से पूरे राज्य में हड़कंप मच गया। अब इसका असर यूपी के बलिया में भी दिखने लगा है। जनपद में कई जगह छापेमारी जारी है। अवैध शराब को जब्त कर नष्ट किया जा रहा है। इसी बीच उभांव इंस्पेक्टर ने कार्यवाही करते हुए क्षेत्र के ईंट भट्ठे पर एक साथ छापेमारी की।

इस दौरान कहीं भी शराब बनाने का उपकरण बरामद नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि छापेमारी से ईंट भट्ठा पर हड़कंप मच गया। लेकिन कहीं अवैध शराब नहीं मिली। कार्यवाही को लेकर जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को क्षेत्र के ईंट भट्ठे सहित अबैध शराब बनाने वालों पर एक साथ छापेमारी की योजना बनाई।

जिसके तहत अलग अलग जगह पर इंस्पेक्टर के साथ सब इंस्पेक्टर पहुंचे और छापेमार कार्यवाही की। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने भट्ठा मालिकों को सख्त हिदायत दिया कि किसी भी हालत में शराब नहीं बनना चाहिए क्षेत्र के कुण्डेल, पड़री,टंगुनिया, आदि स्थानों पर स्थित ईंट भट्ठों पर छापेमारी की गयी। छापेमारी टीम में सोनाडीह चौकी इंचार्ज दिनेश शर्मा एसआई अशोक कुमार,राजेश कुमार, कांस्टेबल भानु पांडे आदि मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago