बिल्थरारोड। बिहार में शराब बंदी के बाद भी जहरीली शराब से 33 लोगों की मौत से पूरे राज्य में हड़कंप मच गया। अब इसका असर यूपी के बलिया में भी दिखने लगा है। जनपद में कई जगह छापेमारी जारी है। अवैध शराब को जब्त कर नष्ट किया जा रहा है। इसी बीच उभांव इंस्पेक्टर ने कार्यवाही करते हुए क्षेत्र के ईंट भट्ठे पर एक साथ छापेमारी की।
इस दौरान कहीं भी शराब बनाने का उपकरण बरामद नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि छापेमारी से ईंट भट्ठा पर हड़कंप मच गया। लेकिन कहीं अवैध शराब नहीं मिली। कार्यवाही को लेकर जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को क्षेत्र के ईंट भट्ठे सहित अबैध शराब बनाने वालों पर एक साथ छापेमारी की योजना बनाई।
जिसके तहत अलग अलग जगह पर इंस्पेक्टर के साथ सब इंस्पेक्टर पहुंचे और छापेमार कार्यवाही की। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने भट्ठा मालिकों को सख्त हिदायत दिया कि किसी भी हालत में शराब नहीं बनना चाहिए क्षेत्र के कुण्डेल, पड़री,टंगुनिया, आदि स्थानों पर स्थित ईंट भट्ठों पर छापेमारी की गयी। छापेमारी टीम में सोनाडीह चौकी इंचार्ज दिनेश शर्मा एसआई अशोक कुमार,राजेश कुमार, कांस्टेबल भानु पांडे आदि मौजूद रहे।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…