Categories: बलिया

बलिया में हादसों का सोमवार, साइकिल सीख रहे दो भाईयों को पिकअप ने रौंदा, एक की मौत

बलिया में सोमवार का दिन हादसों का दिन रहा। जहां अलग-अलग हादसों में एक मासूम सहित 2 लोगों की मौत हो गई। और तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे टोकरी थाना क्षेत्र और चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में हुए। पहले हादसे एक मासूम की मौत हुई तो दूसरे हादसे में एक बालिका की मौत हुई। इसके अलावा चितबड़ागांव-मोहम्मदाबाद में हुए हादसे में 2 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद से क्षेत्र में कोहराम है। परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पहली हादसा दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला गांव में हुआ।

जहां साइकिल चलाना सीख रहे दो सगे भाइयों को पिकअप वाहन ने रौंद दिया। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई। दरअसल कन्हैया यादव के पुत्र पवन (5) और यश (7 ) सोमवार सुबह साइकिल चलाते हुए खेल रहे थे। इस दौरान रास्ते से गुजर रही बेकाबू पिकअप ने दोनों को अपनी चपेट में लिया। लोगों ने पीछा किया तब तक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। आनन फानन में लोगों ने दोनों भाइयों को सीएचसी सोनबरसा लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही छोटे भाई पवन की मौत हो गई।

वहीं यश को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बलिया रेफर कर दिया। दूसरी घटना चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कारो गांव की है जहां ट्रैक्टर के धक्के से बालिका की मौत हो गई। कारो गांव निवासी नीतू (10) अपने घर से दादी के यहां जा रही थी। रास्ते में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर घायल हो गई। अस्पताल में उपचार के दौरान नीतू की मौत हो गई। बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसके अलावा चितबड़ागांव-मोहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर बरईया पोखरा गेट के सामने भीम यादव (70) और छोटे लाल यादव (65) निवासी बढ़वलिया एक ही बाइक से घर से बाजार आ रहे थे। घर से कुछ ही दूर गए थे कि बलिया की तरफ से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago