Categories: Uncategorized

आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग कर सकता है ये बड़ा ऐलान, सभी पार्टियों ने कसी कमर…

भारत द्वारा एक बार और सर्जिकल स्ट्राइक करने के बीच अगले लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि अब जल्दी ही चुनाव आयोग की तरफ से अगले लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। चुनाव आयोग अगले महीने मार्च की शुरुआत में चुनाव की घोषणा कर सकता है। कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव आठ से दस चरणों में होने वाला है। दरअसल चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग को काफी तैयारी करनी होती है। इसके लिए कम से कम साठ दिन का वक़्त लग जाता है।

इसलिए अब जल्दी ही चुनाव आयोग तारीख का ऐलान करके तैयारियों में जुट सकता है। आपको बता दें कि लोकसभा का मौजूदा कार्यकाल मई में खत्म होने वाला है। इसलिए अगली लोकसभा का गठन मई के आखिर में होना है। पिछले लोकसभा चुनाव की तारीखों पर अगर नज़र डाला जाए तो पता चलता है कि 2009 के चुनाव की तारीखों का ऐलान 2 मार्च को चुनाव आयोग की तरफ से किया गया था।

इसके अलावा 2014 के लोकसभा चुनाव की घोषण 5 मार्च को की गई थी। पिछला लोकसभा चुनाव नौ चरण में सम्पन्न हुआ था। बहरहाल इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि जल्दी ही लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है। हालाँकि पिछले काफी समय पहले से ही सभी पार्टियों ने लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कसी हुई है और तैयारियां जोरो पर हैं।

भाजपा जहाँ एक बार फिर से अपने सहयोगियों से तालमेल ठीक करने जुटी हुई है तो दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियाँ भाजपा को रोकने के लिए एकजुट हो रही हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा से मुकाबला करने के लिए सपा और बसपा ने अपनी पुरानी रंजिश और गिले शिकवे भुलाकर हाथ मिला लिया है। कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश ही तय करेगा कि इस बार केंद्र में सरकार कौन बनाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago