Categories: बलिया

बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला गांव से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के कनैला गांव निवासी रनजीत सिंह का 17 वर्षीय पुत्र मंगल सिंह रोज की भांति खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। दूसरे कमरे में उसकी दादी सो रही थी। दादी आधी रात के बाद किसी कार्यवश जगी तो देखा कि उनका पोता मंगल पंखे के हूंक से फन्दे के सहारे लटक रहा था इसको देखकर अवाक रह गई और हो हल्ला मचाने लगी। शोरगुल सुनकर दूसरे मकान में रह रहे युवक के चाचा सहित गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर थाने चली आई। मृत युवक मंगल कुछ माह पूर्व से अपने दादी के साथ अपने घर पर ही रह रहा था। इसके पूर्व वह मध्यप्रदेश के उज्जैन में अपने माता पिता व बहनों के साथ रह रहा था। उसके पिता उज्जैन में किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य करते है। घटना की सूचना मिलते ही उज्जैन से पूरा परिवार गांव के लिए चल दिया। मृत युवक तीन बहन भाइयों में दूसरे नम्बर का था। इस घटना के गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago