Categories: बलिया

बलिया में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

बलिया के बेरुआरबारी-बांसडीह मार्ग पर सुखपुरा थाना क्षेत्र के बभनौली मोड़ के पास शनिवार शाम को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे 25 वर्षीय प्रद्युम्न साहनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका भांजा गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गोलू का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

गड़वार के निवासी प्रद्युम्न साहनी (25), जो कि मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था, अपने भांजे गोलू के साथ मनियर में एक बारात में शामिल होने गया था। वापस लौटते वक्त बभनौली मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रद्युम्न की स्थिति को देखते हुए उसे मऊ रेफर कर दिया। मऊ के अस्पताल से उसे वाराणसी रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

प्रद्युम्न की असामयिक मौत से उनके परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। वह अपने परिवार का एकमात्र सहारा था, और अब उसके निधन से घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुटी हुई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago