Categories: फेफना

भिर्गु क्षेत्र कांवरिया संघ फेफना से शिव भक्तों का दल रवाना, देवघर और बासुकीनाथ में करेंगे जलाभिषेक

फेफना, बलिया | 19 जुलाई 2025

भिर्गु क्षेत्र कांवरिया संघ, फेफना के शिव भक्तों का एक जत्था आज दोपहर 1:00 बजे के करीब देवघर और बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। इस धार्मिक यात्रा की अगुवाई डॉक्टर संतोष कुमार सिंह कर रहे हैं।

यात्रा की शुरुआत से पूर्व श्रद्धालुओं ने ग्राम सभा फेफना स्थित मां कपिलेश्वरी भवानी मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सभी ने फफनेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया और फिर चिंतामणि ब्रह्म बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। वहाँ से “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष के साथ दल ने पवित्र कांवर यात्रा के लिए प्रस्थान किया।

डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि संघ का यह दल पहले देवघर में बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेगा और फिर बासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर देश और समाज की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करेगा।

इस धार्मिक यात्रा में प्रमुख रूप से जितेन्द्र मिश्रा, मोनू गुप्ता, संदीप मास्टर, पिंटू संतोष, लुटुर, दुर्गेश बम समेत कई श्रद्धालु शामिल हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago