बलिया के एक परिवार ने तोड़ी रूढ़िवाद की बेड़ियां, लिव-इन-रिलेशन से हुए बच्चे को अपनाया

बेल्थरा डेस्क: अब लिव-इन-रिलेशन को समाज में स्वीकृति मिलने लगी है। इस रिलेशनशिप से होने वाले बच्चों को भी अपनाया जाने लगा है। ताज़ा मामला बलिया ज़िले से सामने आया है। जहां लिव-इन-रिलेशन से होने वाले बच्चे को घरवालों ने अपना लिया है। दरअसल, शुक्रवार की सुबह बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में लिव-इन-रिलेशन में रही एक युवती ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी सीयर) में एक बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद ये ख़बर इलाके में फैल गई और थोड़ी ही देर बाद बच्चे को गोद लेने के लिए लोग वहां इकट्ठा हो गए।

वहां मौजूद कई निःसंतान लोगों ने बच्चे को गोद लेने के लिए काफी प्रयास किए। लेकिन वो अपने प्रयोस में तब नाकाम हो गए जब देर शाम युवक की बहन सीएचसी सीयर पहुंच गई। बहन ने वहां पहुंचकर मां और बच्चे दोनों को को अपना लिया और उन्हें पूरे सम्मान के साथ घर ले गई। बताया जा रहा है कि युवक के घर में बच्चे के जन्म की जानकारी युवती के परिजनों ने ही दी थी। युवक विदेश में नौकरी करता है और उसके माता-पिता का निधन हो चुका है।

ऐसे में बच्चे के जन्म की जानकारी मिलने पर युवक की बहन सीएचसी सीयर पहुंच गई और जच्चा-बच्चा को लेकर घर आ गई। लिव-इन-रिलेशन में रह रहे युवक-युवती एक ही गांव के हैं और दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम-प्रसंग है। इसी प्रेम-प्रसंग के चलते दोनों ने साथ में रहने का फैसला किया। इस बीच, युवती गर्भवती हो गई। शुक्रवार की सुबह तकरीबन 8 बजकर 30 मिनट पर युवती को प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद युवती को सीएचसी सीयर में एडमिट कर दिया गया। जहां 9 बजकर 10 मिनट पर उसने बच्चे को जन्म दिया। चिकित्सक डॉ. पूजा सिंह ने जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा कि दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago