Categories: बलिया

बलिया में मार्ग दुर्घटना के बाद जाम लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलिया में 17 मार्च को थाना क्षेत्र के कोरंटाडीह चौकी के पास एक सड़क दुर्घटना में रवि शंकर शर्मा की मृत्यु हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोग राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिए, जिससे न केवल सड़क यातायात प्रभावित हुआ, बल्कि सरकारी कामकाज में भी रुकावट आई। जाम के कारण मरीजों, एंबुलेंस और अन्य राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा, जाम लगाने वाले लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज की। इसके अलावा, उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग को भी नुकसान पहुँचाया। इस घटना की वीडियो और फोटोग्राफी भी की गई, जिसे सबूत के तौर पर रखा गया।

इस मामले में पुलिस ने विनय शंकर राय, सुधांशू राय, विप्लव राय, सुमंत राजभर, रविन्द्र राजभर, शिव शंकर शर्मा, मुन्ना राम, विक्रमा राजभर, सुनील राय और अन्य 25-30 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा धारा 189(2), 221, 126(2), 132, 352, 351(2) BNS, राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम की धारा 8(B) और 7 CLA अधिनियम के  तहत थाना नरही में दर्ज किया गया है।पुलिस ने जल्द ही अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने और उन्हें न्यायालय में पेश करने का निर्णय लिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago