बलिया की एक बेटी को है आपकी ज़रूरत, आप ऐसे दे सकते हैं उसे एक नई ज़िंदगी!

बलिया : मुश्किल वक्त में एक इंसान ही दूसरे इंसान के काम आता है. ऐसा हमने हमेशा देखा है. इसी तरह से समाज बनता है और इसी तरह एक समाज बना है. बहरहाल, कोरोनाकाल में प्रशासन की कोशिश नाकाफ़ी थी. यह बात जगज़ाहिर है कि ऐसे वक़्त में आप सभी ने एक दूसरे की मदद की.

लेकिन इस बीच अब बलिया के एक भाई अपनी बहन की ज़िंदगी के लिए आपसे मदद माँग रहा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी को शेयर की है और अपील की है.  बलिया के इस भाई ने अपनी परेशानी बायाँ करते हुए लिखा है कि मेरी चचेरी बहन प्रीति यादव उम्र 21वर्ष जिसकी दोनो किडनी पूरी तरह से खराब हो चुकी है.

जिसका ट्रांसप्लांट अप्रैल में होने वाला था. घर में किसी की किडनी मैच नहीं हो पा रही थी. अब मेरे चाचा किडनी डोनेट करने वाले हैं. लेकिन वह अभी लॉकडाउन होने की वजह से  विदेश में फँसे हुए हैं. प्रीति यादव एक होनहार छात्रा भी रही हैं इन्होंने आईटी में डिप्लोमा किया हुआ है. कई मशहूर कंपनियों में इन्होंने ने नौकरी भी की है. लेकिन फिलहाल बीमारी से ग्रस्त हैं और ऐसे में अभी अर्जेंट में किडनी की जरुरत है. लेकिन किडनी में देर होने के कारण प्रीति यादव की तबियत ख़राब होती जा रही है. फ़िलहाल प्रीति लखनऊ के सहारा अस्पताल में और इलाज  करा रही हैं और हफ़्ते में तीन बार उसकी डायलसिस हो रही है.

जिसकी वजह से बहुत ज्यादे पैसे की जरुरत है. उनके पिता का भी काम बंद होने के कारण पैसे नहीं हैं. उन्होंने लिखा है मेरी आप लोगों से हाथ जोड़ कर विनती है कि ज़्यादा नहीं तो छोटी सी सहायता कीजिये हमारी. जिससे प्रीति की ज़िंदगी बचाई जा सके. ज्यादा जानकारी के लिये आप उनके भाई से इस नंबर 93543 14349 पर सम्पर्क कर सकते हैं.

प्रीति यादव का अकाउंट नंबर 
Name – priti yadav
Father’s name- bharat yadav
Acc – SBA-071601521362
Ifsc code-ICIC0000716
Branch – ICICI, Noida

 

नोट- बलिया ख़बर की टीम ने इस मामले को अपने स्तर पर वेरीफाई किया है . 

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago