बेल्थरा रोड के तिरनई चट्टी स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो ने 70 वर्षीय वृद्ध को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वृद्ध कुछ दूर जाकर गिर पड़े।
हादसे के बाद चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल वृद्ध की मदद करने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।
सूचना मिलने पर उभांव पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अब मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से जांच की जा रही है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…