यूपी- बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत: SP-BSP विधायकों ने सदन में जमकर काटा हंगामा

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के विधायकों ने जमकर हंगामा काटा और राज्य के गर्वनर के सामने पेपर फेंकने शुरू कर दिए. दरअसल राज्य के गवर्नर राम नाइक सदन में बजट सत्र के पहले दिन योगी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे, उसी वक्त समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के विधायकों ने जमकर हंगामा काटना शुरू कर दिया उनके ऊपर पेपर फेंके गए.

इस दौरान कुछ विधायक टेबल पर भी खड़े हो गए थे. इस हंगामें में BSP विधायक भी शामिल थे. हंगामे के दौरान विधायकों ने ‘राज्यपाल वापस जाओ’ के नारे लगाए और नाईक की तरफ कागज के गोले फेंके. हालांकि इसके बावजूद राज्यपाल ने पूरा भाषण पढ़ा.

सीएम योगी ने क्या कहा?

सदन में हुए इस हंगामें के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने जमकर विपक्ष पर निशाना साधा. योगी ने कहा कि जिस तरह से सदन में गर्वनर के खिलाफ नारे लगाए गए और उन पर पेपर बॉल फेंके गए, ये बेहद निंदनीय है. सीएम योगी ने कहा, एसपी, बीएसपी के सदस्यों के गर्वनर के सामने ऐसे रवैये की हम कड़ी आलोचन करते हैं. उन्होंने कहा, अब आप समझ सकते हैं कि ये लोग (विपक्ष) कैसा सिस्टम चाहते हैं.

उन्होंने विपक्षी सदस्यों के आचरण को संसदीय लोकतंत्र को कमजोर करने वाला बताते हुए कहा कि इससे साबित होता है कि इन सदस्यों की लोकतंत्र में निष्ठा नहीं है और वे संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि एसपी सदस्यों ने गुंडागर्दी कर राज्यपाल पर कागज के गोले उछाले. इससे स्पष्ट है कि एसपी गुंडागर्द से अब भी बाज नहीं आ पा रही है. इनकी काम करने का सिस्टम जब सदन में इतनी अराजक, अनुशासनहीन और बर्बर हो सकती है तो सार्वजनिक जीवन में इनका आचरण कैसा होता होगा? उन्होंने कहा कि राज्यपाल प्रदेश की सर्वोच्च संवैधानिक संस्था है. सभी सदस्यों द्वारा दलीय निष्ठा से हटकर उनके प्रति सम्मान का भाव संसदीय लोकतंत्र को मजबूती देता है. लेकिन सदस्यों ने सदन में जो आचरण किया है, वह निंदनीय है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago