वक्फ संपत्तियों की जांच के घेरे में बलिया के 940 गांव, 6 SDM करेंगे सर्वे

बलिया की वक्फ संपत्तियों की जांच के घेरे में 940 राजस्व गांव आएंगे। इसके लिए जिलाधिकारी ने 6 एसडीएम को काम सौंपा है जो कि राजस्व गांवों जाकर अभिलेखों की जांच और मिलान का काम करेंगे। बता दें कि इस दौरान राजस्व गांवों के रिकार्ड भी खंगाल कर मौके पर सर्वे किया जाएगा।

शासन की तरफ से जारी आदेश के बाद जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने छह तहसीलों के एसडीएम को वक्फ के संपत्तियों का ब्यौरा जुटाने और उनकी स्थिति का आकलन सर्वे और परीक्षण से सुनिश्चित कर इसे राजस्व रिकार्ड में सुव्यवस्थित तरीके से दर्ज कराने का निर्देश दिया है। हालांकि जिले में अभी तक 991 वक्फ की संपत्तियां पंजीकृत है लेकिन इसके अलावा कई गांवों में वक्फ संपत्तियों को लेकर स्पष्ट स्थिति नहीं है। जिसको लेकर टीम विभिन्न गांवों में जाकर सर्वे कार्य करेगी। सर्वे करीब 1 माह में पूरा हो जाएगा।

बता दें कि 1989 के शासनादेश को आधार बनाकर बड़ी संख्या में खाली पड़ी जमीनों का प्रबंधन और स्वरूप बदले जाने की शिकायतें भी सामने आई थीं। बताया जा रहा है कि टीम के द्वारा सामान्य संपत्ति (बंजर भूमि, ऊसर, भीटा आदि) के दर्ज किए जाने की प्रक्रिया का पालन न करके सीधे राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराई गई वक्फ संपत्तियों की जांच  की जाएगी।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिव्य दुर्गेश सिन्हा ने बताया कि वक्फ संपत्तियों के सर्वे के बारे में शासन से मिले निर्देश पर डीएम की तरफ से सभी एसडीएम को परीक्षण का निर्देश दिया गया है। इस दौरान राजस्व अभिलेखों के आधार पर चिह्नित संपत्तियों का मौके पर ही सीमांकन भी होगा। यह सर्वे और परीक्षण अभियान एक माह में पूरा होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago