गाजीपुर से ही लड़ूंगा लोकसभा चुनाव वरना कहीं से नहीं- मनोज सिन्हा

केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि अगर वो लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तो गाजीपुर से वरना वो चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह बात उन्होंने वाराणसी में मीडिया से बात करते हुए कही। मनोज सिन्हा ने कहा कि 2019 लोकसभा का चुनाव आने वाले अप्रैल-मई में होने हैं।

मनोज सिन्हा ने कहा कि मैंने 2014 लोकसभा चुनाव पूर्वांचल से जब लड़ा था तब मैंने कहा था कि पूर्वी यूपी देश के विकास केंद्र के रूप में आया है। 88 हजार करोड़ की परियोजनाएं चल रही है। पहले यह क्षेत्र वंचित था। चुनिन्दा जगहों पर परियोजनाओं का लाभ जाता था। बीएचयू पहले एम्स जैसा बने इसकी आवाज पहले से उठती रही है लेकिन इसे पीएम मोदी की सरकार ने सच कर दिखा दिया। दिल्ली एम्स की सारी सुविधाएं यहां मिलेगी। कैंसर जैसे इलाज कर लिए यहां कैंसर का एक नया संस्थान बना है- होमी भाभा कैंसर अस्पताल। इन सब काम के आधार पर जनता एक बार फिर पीएम मोदी को चुनेगी।

भैयाजी जोशी के बयान पर कहा कि भाजपा अपने चुनावी घोषणापत्र से बंधी हुई है। सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि भाजपा किसी गठबंधन से डरी नहीं है। सपा और बसपा के इस साथ को जनता स्वीकार नहीं करेगी। योगी सरकार की योजना पर मनोज सिन्हा ने कहा कि योगी की पहली ऐसी सरकार है कि रात के ठंड में किसान को खेत नहीं जाना होता है। गेहूं और गन्ना की खरीद पिछली सरकारों की तुलना में ज्यादा हुई है। हरीश रावत के बयान पर कहा कि उन्हें काबिल सिब्बल से पूछना चाहिए तो उनका ज्ञान चक्षु खुल जायेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago