Categories: बलिया

बलिया में 900 किमी से रिकॉर्ड साढ़े 4 दिन में आया 80 मीट्रिक टन का ट्रांसफॉर्मर

बलिया। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की असीमित ऊर्जा का उदाहरण देखने को मिला। उन्होंने बलिया में उत्तराखंड के सितारगंज यानी 900 किलोमीटर की दुर्गम दूरी से रिकॉर्ड साढ़े 4 दिन में 80 मीट्रिक टन का ट्रांसफॉर्मर मंगवाकर लगवाया। कठिन मार्ग होने के बावजूद दिन रात एक कर ट्रांसफॉर्मर को बलिया लाया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व और बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर 132 केवीए विद्युत उपकेन्द्र बलिया में स्थापित किया गया जो वाकई ऐतिहासिक काम है।

बता दें बलिया जनपद में 63 एमवीए के बड़ी क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर के खराब होने से नगर-देहात के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। जिसकी जानकारी जैसे ही उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को हुई उन्होंने तत्काल समस्या के समाधान के लिए विशालकाय ट्रांसफॉर्मर को दक्षिणी उत्तराखण्ड के सितारगंज जिले से मंगवाया। ट्रांसफॉर्मर को 900 किलोमीटर की दुर्गम दूरी से साढ़े दिन के रिकॉर्ड समय में लगाया गया। मंत्री ने बलिया में ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने का निर्देश दिया।

80 मीट्रिक टन के ट्रांसफॉर्मर को कठिन मार्ग से लाकर दिन – रात एक करके श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व और बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर 132 केवीए विद्युत उपकेन्द्र बलिया में स्थापित किया गया जो वाकई ऐतिहासिक कार्य है। वहीं मंत्री शर्मा ने घटिया ट्रांसफॉर्मर लगाने वालों के खिलाफ जांच और सख्त कार्रवाई का करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने अधिकारियों से बड़ी क्षमता के ट्रांसफॉर्मरों का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने का भी निर्देश दिया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago