राजभर ने भाजपा को दिया झटका, यूपी में सभी 80 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का किया एलान

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा को झटका देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी सभी 80 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

राजभर रविवार को धूममानिकपुर गांव के शिव मंदिर पर सर्व समाज के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 80 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जबकि बिहार में 16 सीटों पर प्रत्याशियों को खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्वे करा कर आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाए।

हर जाति के बच्चों को संपूर्ण शिक्षा निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था पूरे देश में लागू की जानी चाहिए। 72 वर्ष की आजादी में अनुसूचित जाति और जनजाति के बच्चों को निशुल्क में पढ़ाकर डाक्टर, इंजीनियर और कलेक्टर बनाया जा रहा है। इसी तरह सामान्य और पिछड़ों को भी सहूलियत देनी चाहिए।

भारतीय उपभोक्ता बाजार में चीन को लाइसेंस देने से भारतीय बाजार में बेरोजगारी बढ़ी है। भाजपा सरकार की ओर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि अपने प्रभावशाली 125 विधानसभा और 32 लोकसभा की सीटें जितवाई हैं। अपनी पार्टी के कोटे से मंत्री हैं, जो सही होता है वहीं बोलते हैं। अगर बुरा लगता है तो भाजपा मंत्रिमंडल से निकाल दें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago