बलिया के 75 गांव बनेंगे आत्मनिर्भर, कृषि-शिक्षा-रोजगार उपलब्ध कराने पर फोकस- सांसद वीरेंद्र सिंह

बलिया में अच्छे दिन लाने के लिए अब केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जनपद के 75 गांवों को अब पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इसके लिए गांवों में सरकार की योजनाएं लागू की जाएंगी, केंद्र सरकार इन गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पैसे देगी।

गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के इस प्रोजेक्ट में बलिया के अलावा महाराष्ट्र के सतारा और पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जनपद के 75-75 गांव भी शामिल हैं। यह जानकारी भारतीय किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह संसदीय बोर्ड की बैठक में इसके लिए प्रस्ताव रखा गया था। इस प्रस्ताव को भारत सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने बताया कि बलिया, सतारा व मेदिनीपुर के जिन गांवों का चयन किया जाएगा वहां खेती पर खासतौर पर ध्यान दिया जाएगा। विकसित खेती, आर्गेनिक खेती, सिंचाई, शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली, पेयजल, सुरक्षा व रोजगार उपलब्ध कराने पर सरकार का फोकस होगा। इस आत्मनिर्भर प्रोजेक्ट में इन सभी पहलुओं पर काम किया जाएगा।

सांसद ने बताया कि बिना आत्मनिर्भर गांव के आत्मनिर्भर देश की कल्पना नहीं की जा सकती। इसी क्रम में पहले इन जनपदों के 75-75 गांवों को पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाने की योजना है। योजना के सफल क्रियान्वयन के बाद तीनों जनपदों के सभी गांवों को पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू, लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने प्रस्ताव के प्रति विशेष रुचि दिखाई है। वहीं केंद्र सरकार की इस योजना से अब गांव आत्मनिर्भरता के साथ विकास की ओर उन्मुख होंगे।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago