मानक पर खरा उतरने वाले स्कूल ही बोर्ड परीक्षा में सेंटर बनेंगे : बलिया डीएम

बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगरौत ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षा से सम्बंधित मानक को पूरा नहीं करने वाले विद्यालयों पर सेंटर नहीं बनाया जायेगा।

डीआईओएस को निर्देश दिया कि जहां परीक्षा कराने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं है या बाउंड्री नहीं है, वहां भी सेंटर नहीं बनना चाहिए। केंद्र निर्धारण के बाद ऐसी स्थिति नहीं आए कि पास के सेंटर को दरकिनार कर दूर सेंटर निर्धारित कर दिया गया हो। परीक्षार्थियों की सुविधा का भी ख्याल रखना है।

अपने कैम्प कार्यालय पर सभी एसडीएम व बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति की बैठक में बोर्ड परीक्षा सेंटर बनाए जाने को लेकर चर्चा की। परीक्षा केंद्र बनने वाले एक-एक स्कूलों पर की स्थिति सम्बन्धी पूछताछ डीआईओएस भास्कर मिश्रा से की।

डीआईओएस ने बताया कि हर एक स्कूलों की जांच कराई गई है। इसके अनुसार ही सेंटर बनाए जाने की कार्रवाई की जा रही है। डीएम ने साफ करते हुए कहा कि जांच करने वाले कि रिपोर्ट लिखा पढ़ी में होनी चाहिए। अगर बाद में कहीं शिकायत मिलती है तो झूठी रिपोर्ट बनाने वालों पर शिकंजा कसेगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि कुछ ऐसे भी स्कूल है जो सेंटर बन गए हैं, लेकिन वहां सेंटर बनाने की स्थिति नहीं है। कहीं स्टाफ की कमी तो कहीं अन्य समस्या है।

ऐसे में इन स्कूलों को सेंटर नहीं बनाए जाने पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि संख्या के हिसाब से हर सेंटर पर व्यवस्था सुदृढ होनी चाहिए। बताया गया कि बालिकाओं के लिए स्वकेंद्र की व्यवस्था रहेगी, बशर्ते उस स्कूल पर सेंटर बना हो। अन्यथा की स्थिति में निकटतम स्कूल पर सेंटर बनाया जाएगा।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago