पूरे देश से 7 लोगो का होना था चयन, बलिया के अभिषेक सिंह को भी मिली बड़ी कामयाबी !

बलिया डेस्क : हौसले बुलंद हों तो कामयाबी ज़रूर कदम चूमती है। इसे साबित किया है बलिया के लाल अभिषेक कुमार सिंह ने। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिषेक की कामयाबी का सफ़र सेबी के इकनोमिक एंड पॉलिसी एनालिसिस डिपार्टमेंट तक पहुंच गया है। यहां उनका बतौर इंटर्न चयन हुआ है।

ज़िले के कैथौली गांव के रहने वाले अभिषेक ने जहां बाज़ी मारी है, उसमें देशभर से सिर्फ 7 लोगों को ही चयनित किया गया है। उत्तर प्रदेश से तो अभिषेक एकमात्र हैं। उनकी ये कामयाबी इसलिए भी बड़ी है, क्योंकि वह एक मध्यवर्गीय परिवार से आते हैं और उन्होंने ये मुकाम अपनी कड़ी मेहनत के दम पर हासिल किया है।

अभिषेक काशी हिंदू विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय के शोध छात्र हैं, जो वर्तमान में एनसीईआरटी में बतौर सहायक अध्यापक कार्यरत हैं। अभिषेक ने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई भी काशी हिंदू विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ कॉमर्स से पूरी की है। अभिषेक के परिवार की बात करें तो वह एक बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता एक शिक्षक हैं, वहीं माता आभा सिंह हाउसवाइफ हैं।

अभिषेक अपने घर में सबसे छोटे हैं। अभिषेक के बारे में बताया जाता है कि उन्हें बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में खासी दिलचस्पी थी और रोचक विचार रखने में भी वह आगे थे। अपनी इस कामयाबी का श्रेय अभिषेक ने अपने टीचर्स और माता-पिता को दिया है। साथ ही उन्होंने इस कामयाबी का प्रेरणास्त्रोत मालवीय जी और बाबा विश्वनाथ को बताया है।

अभिषेक चाहते हैं कि उन्हें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के साथ काम करने का मौका मिले, जिससे कि वह देश की सेवा कर सकें। अभिषेक 2010 से निरंतर बीएचयू से जुड़े रहे हैं। बीएचयू की तारीफ़ करते हुए उन्होंने कहा कि बीएचयू विश्व की सबसे जानी मानी एवं नैतिकता सिखाने वाली युनिवर्सिटी है।

उन्होंने कहा कि मालवीय जी की बगिया ने हमेशा बड़ी सोच रखने की सीख दी और निरंतर समाज के प्रति सेवा भाव भी सिखाया। अपने टीचर्स की तारीफ़ करते हुए अभिषेक ने कहा कि गुरु के रूप में प्रोफेसर डी साहू, प्रोफेसर एसके सिंह प्रोफेसर विनोद शंकर सिंह, प्रोफेसर अनिल प्रताप सिंह प्रोफ़ेसर अशोक कुमार सिंह ने हमेशा निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago