बलिया में बस पेड़ से टकराई, 10 से ज्यादा यात्री घायल, मचा हड़कंप

बलिया के  सिकंदरपुर में एक सड़क हादसा हो गया है. इसमें रोडवेज बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. इससे 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए. घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना उस वक्त हुई जब उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बलिया डिपो की बस दोहरीघाट से सवारियों को लेकर बलिया शहर आ रही थी. तभी रास्ते में नवानगर ब्लॉक के मिर्जापुर गांव के पास अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया. स्टेयरिंग फेल होने से बस के ड्राइवर हरिश्चंद्र ने उसे संभालने की काफी कोशिश की लेकिन बस उसकी नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी.

रोडवेज बस के हादसे की सूचना पाकर आसपास के लोग और सिकंदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बस से नीचे उतारा गया. सभी को पहले सिकंदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां घायलों की गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

इस हादसे की सूचना पाकर स्वास्थ्य महकमे के आला अधिकारी अस्पताल पहुंच गए और पहले से ही सारी चिकित्सीय व्यवस्थाएं को दूर कर ली. 5 एंबुलेंस से सभी घायल जिला अस्पताल पहुंचे जहां दो यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 week ago