बलिया का लाल नगालैंड में उग्रवादियों से मुठभेड़ में शहीद, गाँव में कोहराम

बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के महुलानपार गांव के असम राइफल्स में तैनात जवान प्रदीप कुमार नगालैंड में उग्रवादियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए। उनके शहादत की खबर खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया।

असम राइफल्स में 2013 में भर्ती हुए प्रदीप कुमार वर्तमान समय में नगालैंड के जूना भुट्टो में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उग्रवादियों से हुए मुठभेड़ में वह शहीद हो गए। सोमवार शाम को इसकी सूचना जैसे ही सेना के जवानों ने उनके पिता ब्यास राम को दिया, मां और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक छा गया।

प्रदीप की शादी दो साल पहले हल्दी थाना क्षेत्र के मुडाडीह निवासी नीतू के साथ हुई थी। प्रदीप के पिता व्यास राम भी असम राइफल में ही तैनात हैं। आजकल वह छुट्टी लेकर घर आए हैं। प्रदीप की पत्नी और मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

प्रदीप की पत्नी ने रोते हुए बताया कि छुट्टी के बाद यहां से ड्यूटी जॉइन करने जाते वक्त कहे थे कि होली में घर आने कहे थे। वहीं, शहीद की मां ने कहा कि मुझे गर्व है कि बेटा देश के लिए शहीद हो गया, लेकिन दुःख भी है। प्रदीप के पिता ने बताया कि सोमवार को मेरे पत्नी के मोबाइल पर फोन आया कि आपका बेटा ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए है।

भाई गुड्डू ने बताया कि शहीद प्रदीप कुमार की शादी 2016 में हुई थी। इसी साल सितंबर के महीने में प्रदीप अपने घर आए थे। वह असम राइफल्स में हवलदार रेडियो ऑपरेटर पद पर तैनात थे। वह सेना में अधिकारी बनना चाहते थे, जो अधूरा रह गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago