बलिया में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

बलिया में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक फरार हैं। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को दी।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा गांगुली ने गुरुवार को बताया, “किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना मंगलवार की शाम को हुई, उस समय 17 साल की पीड़िता घर से बाहर शौच के लिए गई थी। पीड़िता के पड़ोसी दो युवकों बेचन सिंह और आकाश सिंह ने कथित रूप से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गए।”

उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियिम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago