ओमप्रकाश राजभर का हमला, कहा- पहले अपने मुस्लिम नेताओं के नाम बदलें योगी

बलिया-  इलाहाबाद  और फैजाबाद का नाम बदलने की लेकर भारतीय जनता पार्टी को अपने ही साथियों से विरोध झेलना पड़ रहा है। सरकार में रहते हुए सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले उत्तर प्रदेश के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शहरों के नाम बदलने को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि मुद्दों से भटकाने के लिए यह सब नाटक है। उन्होंने कहा कि बीजेपी पहले अपने मुस्लिम नेताओं के नाम बदले।

राजभर ने कहा है कि बीजेपी ने मुगलसराय और फैजाबाद का नाम बदल दिया क्योंकि वह मुगल के नाम पर थे। उन्होंने कहा, ‘उनके पास राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और यूपी मंत्री मोहसिन रजा हैं- बीजेपी के 3 मुस्लिम चेहरे, पहले उनके नाम बदलें।’

उन्होंने कहा कि यह सब नाटक जब भी पिछड़े और शोषित वर्ग अपने अधिकार मांगने के लिए अपनी आवाज बुलंद करते हैं तो उनका ध्यान भटकाने के लिए है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों ने जो चीजें दी हैं वे किसी और ने नहीं दी हैं। राजभर ने सवाल किया, ‘क्या हम जीटी रोड फेंक दें? लाल किला किसने बनवाया? ताज महल किसने बनवाया?’

बता दें कि देशभर में राम मंदिर के मुद्दे पर छिड़ी बहस के बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान बड़ा ऐलान किया। सीएम योगी ने फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या किए जाने की घोषणा की है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

5 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago