बलिया- इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदलने की लेकर भारतीय जनता पार्टी को अपने ही साथियों से विरोध झेलना पड़ रहा है। सरकार में रहते हुए सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले उत्तर प्रदेश के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शहरों के नाम बदलने को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि मुद्दों से भटकाने के लिए यह सब नाटक है। उन्होंने कहा कि बीजेपी पहले अपने मुस्लिम नेताओं के नाम बदले।
राजभर ने कहा है कि बीजेपी ने मुगलसराय और फैजाबाद का नाम बदल दिया क्योंकि वह मुगल के नाम पर थे। उन्होंने कहा, ‘उनके पास राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और यूपी मंत्री मोहसिन रजा हैं- बीजेपी के 3 मुस्लिम चेहरे, पहले उनके नाम बदलें।’
उन्होंने कहा कि यह सब नाटक जब भी पिछड़े और शोषित वर्ग अपने अधिकार मांगने के लिए अपनी आवाज बुलंद करते हैं तो उनका ध्यान भटकाने के लिए है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों ने जो चीजें दी हैं वे किसी और ने नहीं दी हैं। राजभर ने सवाल किया, ‘क्या हम जीटी रोड फेंक दें? लाल किला किसने बनवाया? ताज महल किसने बनवाया?’
बता दें कि देशभर में राम मंदिर के मुद्दे पर छिड़ी बहस के बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान बड़ा ऐलान किया। सीएम योगी ने फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या किए जाने की घोषणा की है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…