Categories: बलिया

बलिया में निवेश के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, चिटफंड कंपनी के निदेशकों पर मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में निवेश के नाम पर एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में एक निजी फाइनेंस कंपनी और चिटफंड संस्था के चार निदेशकों पर धोखाधड़ी, धमकाने और मारपीट जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई कोर्ट के निर्देश पर की गई है।

यह मामला रघुनाथपुर गांव निवासी अनिल तुरहा द्वारा उठाया गया, जिन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) कोर्ट में पूरी घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। अनिल के अनुसार, कुछ वर्षों पहले वह रोज़गार के सिलसिले में देहरादून गए थे, जहां उनकी मुलाकात ‘बंधन निधि लिमिटेड’ के शाखा प्रबंधक जोगेंद्र भरवाल से हुई। जोगेंद्र ने उन्हें पैसे दोगुने करने का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया।

अनिल का दावा है कि उन्होंने न केवल खुद पैसा निवेश किया, बल्कि रिश्तेदारों और जान-पहचान के करीब 232 लोगों से भी लगभग 56 लाख रुपये की राशि कंपनी में जमा करवाई। शुरुआत में सब ठीक चला, लेकिन 13 मई 2019 को दिल्ली के रोहिणी स्थित कंपनी का दफ्तर अचानक बंद मिला और निदेशक कमल राणा, संजीत यादव, विमल यादव और सीमा यादव लापता हो गए।

इतना ही नहीं, इसके बाद जोगेंद्र ने ‘जनवृद्धि’ नाम की एक नई कंपनी खड़ी कर ली और दोबारा निवेश करवाना शुरू कर दिया। लोगों को आश्वासन दिया गया कि उनका पुराना पैसा लौटाया जाएगा, लेकिन जब भुगतान की मांग की गई तो न केवल पैसा लौटाने से मना किया गया, बल्कि अनिल को धमकियां भी दी गईं।

परेशान होकर अनिल ने न्यायालय की शरण ली, जिसके आदेश पर बांसडीहरोड पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अजय पाल ने पुष्टि की है कि मामले की छानबीन की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। ठगी का शिकार बने निवेशक आक्रोशित हैं और ऐसी फर्जी कंपनियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में कोई और इस तरह के जाल में न फंसे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago