ओमप्रकाश राजभर की बड़ी रैली आज, BJP को दे सकते हैं तगड़ा झटका !

नई दिल्ली: सुहेलदेव भारत समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर आज राजधानी लखनऊ के रमाबाई पार्क में बड़ी रैली करने जा रहे हैं. इस मौके पर राजभर बीजेपी से अलग और योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफे का ऐलान भी कर सकते हैं. राजभर ने इस रैली में बीजेपी का कच्चा चिट्ठा खोलने और गठबंधन पर विचार करने की चुनौती दी थी. देखना होगा कि राजभर अपनी चुनौतियों पर कायम रहते हैं या फिर सत्ता में बने रहकर सरकार के खिलाफ मुश्किल खड़ी करते रहेंगे.

राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले जो वादें किए थे उसे पूरा नहीं किया. इसलिए आज अपनी पार्टी के स्थापना दिवस पर कोई बड़ा फैसला लेने के लिए हम लोगों को मजबूर होना पड़ेगा. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी आज (27 अक्टूबर) को अपना 16वां स्थापना दिवस मना रही है.

12 अक्टूबर को राजभर में बीजेपी को 26 अक्टूबर तक का वक्त दिया था. उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने कहा था कि वो पिछड़ी जाति के आरक्षण का बंटवारा करेगी. पिछड़ा, अति पिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ा करके सभी जातियों की भागीदारी तय करेगी, लेकिन ऐसा नहीं किया. राजभर ने कहा कि अगर जनता का अभिमत बीजेपी से गठबंधन को तोड़ने के पक्ष में रहा तो वह रैली में इसको लेकर फैसला कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पिछड़े वर्ग के आरक्षण के वर्गीकरण को लेकर फैसला नहीं किया तो उसे आगामी चुनाव में अंजाम भुगतना पड़ेगा.

उन्होंने अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एससी/एसटी एक्ट) में संशोधन के उच्चतम न्यायालय के फैसले को पलटने को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वह न्यायालय के फैसले के साथ हैं. वह इस मसले पर न तो दलित कार्ड खेल रहे हैं और न ही सवर्ण कार्ड.

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अब और कब तक कितना प्रतीक्षा करें. उनके लिए पिछड़ों का हित और उनकी समस्याओं का समाधान सत्ता से बड़ा है. उन्होंने कहा कि 6 महीने पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भरोसा दिया था कि हम जल्द ही पिछड़ों और अति पिछड़ों के आरक्षण बंटवारे के मुद्दे पर कुछ कारगर कदम उठाएंगे, लेकिन अभी तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है. उन्होंने कहा था कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव 2019 के छह माह पहले पिछड़े वर्ग के आरक्षण में वर्गीकरण को लागू करने का भरोसा दिलाया था. इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सदन में इसको लेकर घोषणा कर चुके हैं. लेकिन सिर्फ वादे किए गए, उन वादों को पूरा नहीं किया गया.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago