गोरखपुर- झंगहा पुलिस ने अमहिया के पास से एक युवक को पिस्टल, दो मैगजीन और कारतूस के साथ अरेस्ट कर लिया. उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.
जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है. पूछताछ में युवक ने बताया कि पिस्टल बलिया के रूद्रा होटल के मालिक की है. जो कुछ समय पहले चोरी हुई थी.
एसपी नार्थ रोहित सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर अपराधियों के धर पकड़ को लगाया गया था. गुरुवार को पुलिस को मुखबिर के जरिए अमहिया पुलिया के पास दो बदमाशों के होने की खबर मिली.
सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर गई तो दो युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे. पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया. तलाशी में उसके पास से पिस्टल बरामद हुई.
युवक की पहचान देवरिया के रूद्रपुर थाना क्षेत्र मेदनापुर निवासी सोनू यादव के रूप में हुई है. सोनू अपने फरार साथी का नाम देवरिया निवासी पिंटू बताया है. जिसकी तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है.
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…