बलिया- छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

बलिया जिले में  पढ़ाई कर घर लौट रही एक छात्रा से रास्ते में दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी  गायघाट निवासी हैं।

इलाके के एक महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई करने वाली छात्रा स्कूली बस से गांव के पास उतरी। वह पैदल ही घर जा रही थी, तभी सुनसान रास्ते में मौजूद दो युवक मुख्य सड़क से पीछे लग गये।

बीच रास्ते में सुनसान स्थान देख दोनों उसे खींचकर झाड़ी में ले जाने का प्रयास करने लगे। लड़की ने शोर भी मचाया, लेकिन आसपास किसी के मौजूद न होने से उसे मदद नहीं मिल सकी।

इसके बाद वह खुद मनचलों से भीड़ गयी। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपितों ने मारपीट की तथा फरार हो गये। घर पहुंचने के बाद लड़की ने पूरे मामले से परिजनों को अवगत कराया। छात्रा, अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

छेड़खानी व मारपीट की खबर मिलने के बाद एसओ रेवती राकेश सिंह टीम के साथ आरोपितों की तलाश में जुट गये। कुछ देर के प्रयास में दोनों युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गये।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago