बसपा है हमारी पार्टी, इस बार दलित को ही प्रधानमंत्री बनाया जाएगा- चंद्रशेखर

भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर ने एक बार फिर बसपा को ही अपनी पार्टी बताया है। चंद्रशेखर का कहना है कि बसपा उनकी पार्टी है। इस बार दलित को ही प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाया जाएगा। इसके साथ ही चंद्रशेखर ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सरकारों में दलितों और मुस्लिमों का उत्पीड़न बढ़ा है।

शनिवार को भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर हिंसा पीड़ित गांव शबबीरपुर में सभा की। कहा कि हिंसा के बाद वह पहली बार अपने घर पहुंचा है। उसे शब्बीरपुर आने से बार-बार रोका गया, लेकिन इस बार वह नहीं रुका। चंद्रशेखर ने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत उसे शब्बीरपुर पहुंचने से नहीं रोक सकती थी। शब्बीरपुर में सभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि कुछ लोग गुमराह कर रहे हैं, कहा जा रहा है कि चंद्रशेखर के साथ हैं, लेकिन वोट बसपा को देंगे।

चंद्रशेखर ने कहा कि वह साफ कर रहे हैं कि उनकी केवल एक ही पार्टी है। बसपा ही उनकी पार्टी है। बसपा सुप्रीमो मायावती को उनकी फिक्र है।

चंद्रशेखर ने कहा कि यदि फिक्र नहीं होती तो वे शब्बीरपुर क्यों आतीं? भाजपा और कांग्रेस दोनों पर ही निशाना साधते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि दोनों सरकारों में उत्पीड़न हुआ है।

लेकिन अब समय आ गया है एकजुट होकर सत्ता बदलने का। चंद्रशेखर ने कहा कि भीम आर्मी पूरा प्रयास करेगी। इस बार दलित प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे।

मायवती को आयरन लेडी बताते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि उनका पूरा प्रयास होगा कि दिल्ली की कुर्सी पर मायावती को बैठाया जाए। इस मौके भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल वालिया, उत्तराखंड प्रभारी महक सिंह, शामली जिलाध्यक्ष नीटू, दीपक बौद्ध भी उनके साथ मौजूद रहे।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago