बलिया के एक होटल में मिला बिजनौर के कारोबारी का शव, मचा हड़कंप

बलिया-  शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल के कमरे में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। मृत युवक की शिनाख्त बाबू सिंह 45 पुत्र  निवासी राहु नगली थाना नूरपुर जिला बिजनौर के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि बाबू सिंह होटल के एक कमरे में करीब तीन माह से रह रहा था। वह शहर में घूम घूम कर केमिकल इत्यादि सामानों का व्यापार करता था। पुलिस ने पूछताछ में जब होटल का रजिस्टर चेक किया तो उक्त व्यक्ति के बारे में रजिस्टर में कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।

इस बीच सूचना मिलने पर वहां पहुंचे एक व्यक्ति ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक बिजनौर जनपद का रहने वाला है। उसके परिजनों को सूचना भेज दी गई है। शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago