सभी कालेजों छात्रसंघ चुनाव का एलान, एक नवम्बर को होगा चुनाव

बलिया- छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर कलक्ट्रेट के सभागार में मंगलवार को डीएम भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों व महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने सभी पहलुओं पर विचार के बाद निर्णय लिया कि जिले के सभी कालेजों ने एक साथ एक नवम्बर को चुनाव कराया जाए।

बैठक में डीएम ने साफ किया कि छात्रसंघ चुनाव में लिंगदोह कमेटी की आचार संहिता का अक्षरश: अनुपालन कराया जाएगा। चेतावनी दी कि इसे भंग करने वाले पर कड़ी कार्रवाई कार्रवाई होगी। डीएम ने आचार संहिता कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी प्राचार्य नामांकन व चुनाव सम्बन्धी पूरी समय-सारणी पर आपस में भी विचार विमर्श कर फाइनल जानकारी सिटी मजिस्ट्रेट को उपलब्ध करा दें।

एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने सभी प्राचार्यों से कॉलेज के खुराफाती छात्रों की सूची उपलब्ध कराने को कहा, ताकि विषम परिस्थिति में कार्रवाई करने में आसानी हो। यह भी कहा कि सीसीटीवी कैमरा कालेज में जगह-जगह लगा हो। अगर खराब हो तो ठीक करा लें। कैमरे की लोकेशन ऐसी हो कि सड़क पर कॉलेज के 100 मीटर दोनों तरफ भी कवर हो जाए। बैठक में एडीएम मनोज सिंघल, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ विश्राम, एएसपी विजयपाल सिंह, सीओ अवधेश चौधरी, विजयप्रताप यादव, सीओ सिटी अरुण कुमार आदि थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago