बलिया- ट्रेन से कटकर देवर-भाभी ने दी जान, प्रेम-प्रसंग का मामला

वाराणसी-बलिया रेल खण्ड पर फेफना थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव के सामने रविवार को रेलवे ट्रैक पर प्रेमी युगल के सिर कटे शव मिले।

देवर व भाभी ने प्रेम प्रसंग के चलते ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।  सुबह ग्रामीणों ने देखा तो तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी।

रविवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवो को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक शवों के पास से मिले आधार कार्ड से उनकी शिनाख्त हुई। मृत महिला का नाम पूजा चौहान (25) व युवक का नाम दिलीप चौहान(19) है। दोनों ही आजमगढ़ जिले के बरदह थाना के कमहरपुर ग्राम के निवासी हैं।

घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर उनकी अपाचे बाइक भी मिली जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस की सूचना पर थाने में पहुंचे मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि दिलीप पॉलीटेक्निक में का छात्र था। शनिवार को सुबह नौ बजे वह छात्रवृत्ति का फार्म भरने की बात कह घर से निकला था।

इसके बाद वो कब रिश्ते में भाभी लगने वाली पूजा के साथ कहां चला गया पता नहीं चला। मृतक पूजा का विवाह सात साल पहले हुआ था। इसका पति दिलीप कहीं बाहर प्राइवेट नौकरी करता है। मृतका की एक छह वर्ष की बेटी नेहा भी है।

पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद दोनों शवों को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल एक दूसरे को आपस में बांधे हुए थे और ट्रेन के सामने एक साथ कूदे

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago