फरियाद लेकर डिप्टी सीएम से मिलने पहुंची महिला को तीन मासूमो संग बलिया पुलिस ने पहुँचाया हवालात

बलिया। योगी सरकार में किस कदर पीड़ितों को प्रशासन द्वारा न्याय से वंचित किया जा रहा है गुरूवार को नगर के टाउन हाल में इसकी तस्वीर दिखायी दी। जहाँ अपने भूमि पर गाँव के दबंगों द्वारा जबरन अवैध कब्जा जमाने के विरोध में डिप्टी सीएम से न्याय की गुहार लगाने आयी एक अबला को कोतवाली पुलिस ने न्याय दिलाने की बजाय हवालात की हवा खिला दी। बता दे कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली गॉव निवासी श्रीमती शैल कुमारी की पुश्तैनी भूमि पर गाँव के दबंग जबरन कब्जा जमाये हुए है। जबकि शासकीय दस्तावेजों में शैल कुमारी ही भूमि की वारिश है। अपनी भूमि पर जब भी वह काबिज होने जाती है, गाँव के दबंग उन्हें मार-पीट कर भगा देते है। इसकी शिकायत शैल कुमारी ने इलाकाई पुलिस के साथ-साथ एसपी और डीएम से भी की, लेकिन कहीं उन्हें न्याय नहीं मिला। न्याय की आश में वह गुरूवार को टाउनहाल पहुँची और डिप्टी सीएम से मिलकर अपनी पीड़ा बयां करना चाहती थी, लेकिन पुलिस को यह नागवार गुजरा कि कोई उसकी कारगुजारियों की शिकायत उप मुख्य मंत्री से करे, इसलिए कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन में शैल कुमारी और उनके साथ आयी दो बच्चियों और एक मासूम को हवालात में पहुँचा दिया। सूत्रों की माने तो डिप्टी सीएम के जाने के बाद पुलिस ने इनको छोड़ दिया है ।

बता दे कि शैलकुमारी का पति रोग ग्रस्त व्यक्ति है जो कामकाज करने में असमर्थ है । घर के खर्चे का इंतजाम शैलकुमारी को ही करना पड़ता है । अपनी भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिये इस महिला ने सुखपुरा थाना की चौखट पर आवेदन देकर कई बार माथा टेका परन्तु विरोधी दबंग और रसूखदार होने के कारण हर बार थाने को अपने वश में करके अबला को न्याय नही देने दिया । थाने से न्याय न मिलने पर इस महिला ने जिलाधिकारी बलिया और एसपी बालिया से भी कई बार गुहार लगाई लेकिन हुआ कुछ नही । थक हार कर यह महिला डिप्टी सीएम केशव मौर्य से मिलने टाउनहाल आयी लेकिन यहां तो पुलिस ने इस महिला को न्याय दिलाने में सहयोग देने की बजाय हवालात की सैर छोटे छोटे तीन मासूमो संग करा दी ।

बता दे कि ऐसे ही उपेक्षित व्यवहारों से तंग आकर इस महिला ने गांधी जयंती के दिन बच्चों समेत आत्मदाह करने की घोषणा की है । कलेक्ट्रेट पर 2 अक्टूबर को आत्मदाह करने  की धमकी दी है । अब देखना है कि इस अबला को न्याय मिलता है कि उस दिन भी पुलिस हवालात की ही सैर कराती है ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago