बलिया- बच्ची के मौत के बाद परिजनों ने बूढी महिला को डायन बताकर की पिटाई

बलिया। विज्ञान भले ही जितना तरक्की कर लिया हो, लेकिन आज भी लोगों के मन से अंधविश्वास के नाम जादू टोना के नाम पर किसी ​को डायन बता कर पिटाई करने का मामला देखने सुनने को मिला जाता है।

जिसका ताजा उदाहरण बैरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैजनाथपुर गावं में एक छोटी बच्ची की मौत के बाद एक वृद्ध महिला को डायन बताकर उसकी पिटाई कर दी गयी। वहीं मृतक बच्ची के पिता ने घटना में महिला पर कार्रवाई के लिए बैरिया थाने में तहरीर दिया गया है।वहीं पुलिस को सूचना मिलने पर जांच में जुट गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात संगीता (5) पुत्री विनोद तुरहा बैजनाथपुर निवासी की अचानक तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।जिसके बाद परिवार की महिलाओं ने गांव के ही एक अधेड़ महिला सुमिरती देवी(60)पत्नी मैना तुरहा पर डायन बच्ची को मारने का आरोप लगाया और उस महिला को मारने पीटने लगे।

बच्ची के पिता विनोद तुरहा पुत्र लगन तुरहा का कहना था,की जादू टोना करने मे माहिर हैं। उक्त डायन महिला को विगत पांच दिन पहले हमारी बेटी ने किसी कारण वश गाली दे दी थी। जिससे नाराज होकर उक्त महिला ने हमारे बच्ची को डायन कर दिया था, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब होने से उसकी मौत हो गई है।

बच्ची के मौत से नाराज़ परिवार की महिलाओं से नोक झोंक होने लगी। इसकी सूचना गांव के किसी व्यक्ति के द्वारा इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के बीच बचाव के बाद महिला की जान बची।और उस महिला को इलाज के लिए सोनबरसा अस्पताल भेजा गया। बच्ची के शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।बच्ची के पिता ने इस घटना में महिला पर कार्रवाई के लिए बैरिया थाने में तहरीर दिया गया है।

इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव से पुछा गया तो बताया गया की आवेदन मिला है। जांच किया जा रहा है।बता दें की उक्त गांव की यह पहली घटना नहीं है।विगत एक माह पहले एक पच्चास वर्षीय पुरुष की मौत सर्प दंश से हो गई थी।इस घटना को भी लेकर परिवार व गांव के लोगों ने उक्त महिला पर आरोप लगाया गया था कि महिला ने ही सर्प को डंसने के लिए भेजा था। लेकिन अगल बगल गांव के कुछ बुद्धिजीवियों के समझने पर मामला शांत हो गया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago