बलिया- कई विभागों में लापरवाही पर नोडल अफसर ने अधिकारियों को चेताया

बलिया। शासन की ओर से भेजे गए जिले के नोडल अधिकारी संतोष कुमार राय ने कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की।

कई विभाग की प्रगति खराब मिलने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है जनता की शिकायतों का स्थाई समाधान हो। लेकिन समीक्षा में कई ऐसे मामले मिल रहे हैं जिनमें टालमटोल की स्थिति है।

कई मामलों का मौके पर निस्तारण किया जा सकता है। ऐसे मामलों में रुचि लेकर सभी एसडीएम कार्य करें। एंटी भू-माफिया पोर्टल की शिकायत के निस्तारण में भी तेजी लाएं।

ग्राम समाज की जमीन पर अतिक्रमण के कुल 1206 मुकदमों में मात्र छह का निपटारा होने पर आपत्ति जताई। चेताया कि अगले माह तक इसकी प्रगति ठीक हो जानी चाहिए।

लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, मंडी समिति, स्वास्थ्य, पंचायत विभाग समेत कई विभागों को निर्देश दिए कि अपनी विभागीय जमीन से अतिक्रमण को हटवा दें। इसमें पुलिस प्रशासन का खुला सहयोग मिलेगा।

डीआईओएस व स्वास्थ्य विभाग के जेई निर्माण को प्रतिकूल प्रविष्टि
– नोडल अधिकारी संतोष कुमार राय ने पिछली बैठक में दिए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की तो कई अधिकारी उनकी समीक्षा में फेल हो गए। डीआईओएस, नपा के अधिशासी अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के जेई निर्माण को प्रतिकूल प्रविष्टि देने को कहा। बेहद खराब प्रगति वाले अधिकारियों को नोडल अधिकारी ने कड़ी डांट पिलाई।

थानों के हवालात हो साफ-सुथरा
– नोडल अधिकारी ने थानों पर पर्याप्त साफ सफाई रखने का निर्देश दिया। विशेष जोर देकर कहा कि थाने की हवालात साफ सुथरी होनी चाहिए। उन्होंने पिछले महीने की बैठक में शस्त्र लाइसेंस रजिस्ट्रेशन का मिलान करने का निर्देश दिया था, लेकिन कोई खास कार्रवाई नहीं हुई। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट और सभी सीओ को निर्देश दिया कि शस्त्र लाइसेंस रजिस्टरों का मिलान सुनिश्चित कराएं।

उभाव थाने की स्थिति का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि निरोधात्मक करवाई की स्थिति बहुत खराब है। जघन्य अपराध पर अंकुश लगाने की जरूरत है। त्योहार रजिस्टर बराबर मेंटेन रखा जाए। गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत पिछले तीन महीने में कोई कार्रवाई नहीं होने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई। इस पर कार्रवाई के लिए अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया।

नरहीं के लापरवाह चिकित्सक पर क्या कार्रवाई हुई ?
– नोडल अधिकारी सन्तोष राय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरही पर तैनात रहे चिकित्सक डॉ आनंद के दो महीने से अनुपस्थित रहने की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उस कार्रवाई के बाबत पूछा तो सीएमओ ने बताया कि उनका स्थानांतरण दुबहड़ कर दिया गया है। इस पर नोडल अधिकारी ने सवाल करते हुए कहा कि स्थानांतरण कोई दंड नहीं हुआ। एसीएमओ ने बताया कि दुबहड़ में नहीं आने का सिलसिला जारी है। नोडल अफसर ने कड़ी कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने को कहा। स्पष्ट किया कि जनता के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में।लापरवाही कत्तई क्षम्य नहीं होगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago