Categories: बलिया

बलिया में स्कॉर्पियो की चपेट में आई 6 वर्षीय बच्ची, इलाज के दौरान हुई मौत

बलिया के फेफना के स्थानीय थाना क्षेत्र के फेफना बलिया मार्ग पर नसीराबाद प्राथमिक स्कूल के समीप स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। वही सुचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत एक को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम फेफना थाना क्षेत्र के बघेजी निवासी 30 वर्षीय रोहित सिंह पुत्र रामप्रवेश सिंह, बलिया अपने बड़े पिता को देखने अपने के घर जा रहे थे अभी नसीराबाद प्राथमिक स्कूल के समीप पहुंचे ही थे कि बलिया के तरफ से आ रही तेज रफ्तार की स्कॉर्पियो के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए वही साथ बैठी रिया (6) पुत्री रोहित की स्थिति गंभीर बनी हुई थी।

टक्कर की आवाज सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए, और भीड़ इकट्ठा हो गई भीड़ में से किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहा चिकित्सकों ने जांचोपरांत 6 वर्षीय रिया को मृत घोषित कर दिया। रोहित की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद मऊ के लिए रेफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। थाना पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को देने के साथ ही वाहन को कब्जे में ले लिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago