Categories: बलिया

बलिया में एक साल में बंद हुई रोडवेज की 6 बसें, प्राइवेट वाहनों से सफर करने को मजबूर यात्री

बलिया। मांझी- बैरिया-बलिया के बीच चलने वाली आधा दर्जन रोडवेज बसें एक एक कर के बंद कर दी गई। एक साल के अंदर ही आधा दर्जन बसें बंद होने से यात्रियों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। आवागमन में असुविधा झेलनी पड़ती है और प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।

प्राइवेट वाहन मंजिल पर तो पहुंचा देते हैं लेकिन इसके एवज में मोटा किराया वसूलते हैं। ऐसे में लोग मजबूर हैं। बलिया-बैरिया-मांझी घाट के बीच आधा दर्जन बसें स्वतंत्र देव सिंह के परिवहन मंत्री रहते हुए भाजपा ने चलवाई थीं। लेकिन स्वतंत्र देव सिंह के मंत्रालय छोड़ने के बाद एक-एक कर कर अब बसों को बंद किया जा रहा है।

बैरिया-बलिया-लखनऊ के लिए चलने वाली रोडवेज की छपरा बलिया मऊ एसी बस को भी बंद कर दिया है। लोगों के द्वारा इन बसों के दोबारा संचालन की मांग की जा रही है। इधर कोहरे के कारण छपरा बलिया वाराणसी और छपरा लखनऊ रेल खंड पर चलने वाली अधिकांश ट्रेनों को बंद कर दिया गया है। इसके चलते वाराणसी, लखनऊ और आजमगढ़ जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। लिहाजा परेशान लोगों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से बंद हुई बसों के दोबारा संचालन की मांग की है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago